BETTIAH : दस्यु सरगना समेत चार अपराधी गिरफ्तार

BETTIAH : बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए योगापट्टी से दस्यु सरगना बैधनाथ यादव, उसके भाई हीरालाल यादव समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है.

बेतिया एसपी जयकांत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी बैधनाथ यादव को गिरफ्तार किया है. जिसकी पुलिस कई वर्षों से सरगर्मी से तालाश कर रही थी. गिरफ्तार बैधनाथ के ऊपर तीन दर्जन से अधिक लूट, हत्या और डैकती का मामला बेतिया से लेकर बगहा तक के थानों में दर्ज है. बेतिया के साथ ही साथ आसपास के जिलों में भी इसका आतंक था. गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से तीन दोनाली बन्दूक, एक देशी रायफल और 28 राउंड कारतूस बरामद किया गया है. चारों अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल पूरी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.