मशहूर गायक और संगीतकार हरिहरन के बेटे करण भी हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता एक दिन बड़ा सितारा बनने का ख्वाब देख रहे हैं। करण कहते हैं, ‘मैंने 16 साल की उम्र तक पापा के साथ स्टेज परफॉर्मेंसेज दी हैं।

फिर स्कूल में थिएटर किया तो वहीं से मन में अभिनय की ख्वाहिश जागी। स्टेज पर होना एक अनोखा एहसास था जो शायद गाते वक्त नहीं मिलता था। मैंने पिताजी को बताया कि मैं एक अभिनेता बनना चाहता हूं तो वह बहुत खुश हुए हालांकि मां को थोड़ा ड’र लगा कि कहीं मैं पढ़ाई बीच में ही न छोड़ दूं।’ करण बतौर हीरो साउथ के सिनेमा से शुरुआत करने जा रहे हैं, लेकिन उनका दिल हिंदी सिनेमा के लिए ही धड़कता है।

वह कहते हैं, ‘नसीरुद्दीन शाह मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता है उनके बाद अक्षय कुमार और परेश रावल से भी बहुत प्रेरणा मिलती हैं।