शाहपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर बाईपास चौकी के पास रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भ’री बस अनि’यंत्रित होकर प’लट गई। हा’दसे में 30 घायलों को उ’पचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से 4 को गं’भीर हा’लत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सभी घा’यल बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव से शेरगढ़ के रहने वाले हैं। सभी लोग बिजनौर से राजस्थान के बागड़ जा रहे थे।
रविवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर बायपास चौकी के पास नदी के पुल पर एक प्राइवेट बस अ’चानक अनियंत्रित होकर प’लट गई। बस में 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग जनपद बिजनौर से राजस्थान के बागड़ जाहरवीर गोगा जी की पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे।
अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली व शाहपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस में फं’से श्रद्धालुओं को बमु’श्किल एक-एक करके बाहर निकाला। बस में ची’ख-पु’कार मची हुई थी। श्रद्धालुओं को पुलिस ने अपने वाहनों व रास्ते से जा रहे प्राइवेट वाहनों को रोककर उ’पचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।
हा’दसे में बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी लेखराज, मानवी, ललिता, कमला, मीनू ,राम सिंह ,रूबी ,जोगिंदर, बबली ,प्रीति, मनीष ,प्रिया संजना शालू आदि घा’यल हुए हैं। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। घाय’लों में से मीनू जोगेंद्र ,मानवी ,लेखराज को गंभीर हा’लत में मेरठ रेफर कर दिया गया है ।

