बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 30 घाय’ल, 4 की हालत गंभी’र..

#UP #INDIA : शाहपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर बाईपास चौकी के पास रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हा’दसे में 30 घा’यलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें से 4 को गंभी’र हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सभी घा’यल बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव से शेरगढ़ के रहने वाले हैं। सभी लोग बिजनौर से राजस्थान के बागड़ जा रहे थे।

रविवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र में मीरापुर बायपास चौकी के पास नदी के पुल पर एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 50 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग जनपद बिजनौर से राजस्थान के बागड़ जाहरवीर गोगा जी की पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे।

अचानक हुए हा’दसे से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली व शाहपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को बमुश्किल एक-एक करके बाहर निकाला। बस में चीख-पुकार मची हुई थी। श्रद्धालुओं को पुलिस ने अपने वाहनों व रास्ते से जा रहे प्राइवेट वाहनों को रोककर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ निवासी लेखराज, मानवी, ललिता, कमला, मीनू ,राम सिंह ,रूबी ,जोगिंदर, बबली ,प्रीति, मनीष ,प्रिया संजना शालू आदि घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों में से मीनू जोगेंद्र ,मानवी ,लेखराज को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.