एक बार फिर राजनीति में कदम रखेंगे संजय दत्त, इस पार्टी में होंगे शामिल

हिंदी सिनेमा के अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर राजनीति में उतर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया है कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (RSP) के साथ जुड़ेगे।

add

महादेव जानकर ने ऐलान किया है कि संजय दत्त उनकी पार्टी (राष्ट्रीय समाज पार्टी) में 25 सितंबर शामिल होंगे। आरएसपी की वर्षगांठ पर संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर महादेव जानकर और उनकी पार्टी को बधाई दी है।

वीडियो में संजय दत्त ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं राष्ट्रीय समाज पार्टी को बहुत बधाई और सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.