विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सिपाहियों को पुलिस अधिकारियों को खिलाफ भड़काने, काला फीता बांधकर विरोध करने और अनुशासनहीनता के लिए उकसाने के आरोप में सुबोध यादव गिरफ्तार

लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सिपाहियों को पुलिस अधिकारियों को खिलाफ भड़काने, काला फीता बांधकर विरोध करने और अनुशासनहीनता के लिए उकसाने के आरोप में सिपाहियों के कथित संगठन के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है. इस शख्स का नाम सुबोध यादव है. पुलिस ने सुबोध को यूपी के मैनपुरी जिले से पकड़ा है.

पुलिस के मुताबिक, विवेक तिवारी कांड के बाद से ही इस शख्स ने वीडियो मैसेज जारी करके पुलिसवालों को भड़काने का काम शुरू कर दिया था. जिसके बाद हालात बिगड़ते गये और पुलिसकर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया था. साथ ही विरोध के स्वर भी मजबूत होने लगे थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबोध ने ही सभी पुलिसवालों को सोशल मीडिया के जरिये भड़काने का काम किया था.

साल 2011 में बर्खास्त सिपाही सुबोध यादव को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि पता चल सके कि आखिर इस मामले में कौन-कौन उसका साथ दे रहा था.

बता दें कि 29 सितंबर की रात ऐप्पल कंपनी में अधिकारी विवेक तिवारी अपनी कलीग सना के साथ अपनी एक्सयूवी से जा रहे थे. रास्ते में सिपाही प्रशांत चौधरी ने उनकी कार पर गोली चला दी जो सीधे विवेक के चेहरे पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद भारी बवाल मचने पर हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप पर मुकदमा दर्ज किया गया और दोनों को जेल भेज दिया गया.

विवेक तिवारी हत्याकांड: पुलिसकर्मियों को भड़काने वाला शख्स गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, विवेक तिवारी कांड के बाद से ही इस शख्स ने वीडियो मैसेज जारी करके पुलिसवालों को भड़काने का काम शुरू कर दिया था. जिसके बाद हालात बिगड़ते गये और पुलिसकर्मियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.