GAYA : नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, पुलिस ने चार जिंदा बम किया बरामद

GAYA : गया में नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए छिपा कर रखे 4 केन बम को एस एस बी-29 ने ढूंढ कर निष्क्रिय कर दिया है. बम काफी शक्तिशाली थे जिन्हे  ईंट भट्ठी के अंदर छुपा के रखा गया था. पूरी घटना जिला के परैया थाना क्षेत्र के मिर्जाचक गॉव के ईंट भट्ठी की है जहा भट्ठी के  अंदर छिपा कर 4 केन बम  रखे गए थे जिन्हे ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया गया. ईंट भट्ठी 4 साल से बन्द पड़ा था इसी का फायदा उठा कर नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आधा किले वजन के चार अलग अलग केन बम, कॉटेक्स तार, डेटोनेटर को प्लास्टिक में बन्द कर छिपाया गया था. एस एस बी के बम निरोधक दस्ते ने सभी को डिफ्यूज किया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने केन बम को छिपा कर रखा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जाचक गांव के बाजार में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने काले रंग के बड़े प्लास्टिक में कुछ रखा हुआ देखा.

ईंट भट्ठी को शुरू करने के लिए मजदूरों ने जब इसकी सफाई शुरू की तो सभी बम को बरामद किया गया. जिसके बाद एसएसबी 29 बटालियन, एसएसबी गया और गया पुलिस मौके पर पहुँच कर पूरे इलाके को सील कर सघन जांच की है. बम निरोधक दस्ता टीम ने सभी केन बम को ईंट भट्ठी से बाहर रस्सी के सहारे निकाल कर  ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया.

यह आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से केन बमों को छुपा कर रखा गया था. बता दें कि कुछ दिनों पहले जिले से केन बम बरामद किया गया था. हालांकि पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बम को समय रहते डिफ्यूज कर दिया.

गौरतलब है कि नवादा में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई थी. जिसमें एक कुख्यात नक्सली भी पकड़ा गया था. इधर लगातार ही बिहार में नक्सली अपना पैर पसार रहे हैं. जिसको लेकर पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है. आज बड़ी कार्रवाई के दौरान भी एसएसबी की मुस्तैदी देखने को मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.