एनडीए में हो गया सीटों का बंटवारा, घोषणा जल्द : आरसीपी सिंह

पटना. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी। गठबंधन के बड़े नेता जल्द ही इसका ऐलान करेंगे।

एनडीए पूरी तरह एकजुट
आरसीपी सिंह ने कहा कि सिर्फ घोषणा की औपचारिकता बाकी रह गई है। किसी भी क्षण सीटों के बंटवारे की घोषणा हो जाएगी। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। सीट बंटवारे का ऐसा फॉर्मूला तैयार किया गया है जो सभी घटक दल को स्वीकार होगा। आरसीपी के बयान के बाद से सीट बंटवारे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लग जाने के आसार हैं।

भाजपा-जदयू के बीच बंट सकती है 32 सीटें
जदयू महासचिव के बयान के बाद माना जा रहा है कि बिहार की 40 में से 32 लोकसभा सीटें जदयू और भाजपा के बीच बंटेगी। बाकी बची हुआ 8 सीटों को लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बीच बंटेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading