सुपौल में छुपकर मिल रहे एक प्रेमी युगल को लोगों ने प’कड़ लिया। इसके बाद दोनों को बिजली के पोल में बां’धकर ग्रामीणों ने जमकर पि’टाई की, फिर दोनों की शादी करा दी। मा’मला छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत का है। घट’ना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है और प्रेमी युगल की पि’टाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है रामपुर पंचायत के एक वार्ड की एक युवती का सोहटा पंचायत के बेलसंडी गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर लड़की से मिलने रामपुर आ जाता था। एक सप्ताह पहले भी युवक लड़की से मिलने आया था। दोनों गांव में सुनसान जगह पर बैठे हुए थे।


इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद दोनों को प’कड़कर गांव में लाया गया और उन्हें बिजली के पोल से बांध दिया गया। इसके बाद ला’ठी-डं’डे से दोनों को पी’टा गया। कई महिलाओं ने भी लड़की को ल’प्पड़ थ’प्पड़ मा’रे। प्रेमी युगल बार-बार हाथ जोड़कर गु’हार लगाता रहा लेकिन भी’ड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों की शादी करा दी गई और लड़की को युवक के साथ उसके गांव भेज दिया गया।
इस संबंध में रामपुर पंचायत की मुखिया कुलसुम ने बताया कि वह अभी बाहर गई थी। पंचायत में ऐसी किसी घट’ना के होने की सू’चना उन्हें नहीं है। जानकारी लेने के बाद वह कुछ कह पाएंगी।
थानाध्यक्ष ने कहा-घ’टना की हो रही है जांच
छातापुर थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि सूचना मिली है। वीडियो के आधार पर सही जानकारी का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

