भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने हाल के महीनों में बीजेपी नेताओं के निधन पर अ’जीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने आशंका जताई है कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर ‘मा’रक शक्ति’ का उपयोग कर रहा है. प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में अरुण जेटली और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में सभी नेताओं की मौजूदगी में यह बात कही.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में बीमा’री के कारण बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का असामयिक निध’न हो गया है.बाबूलाल गौर और अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया था. इसमें भोपाल से पार्टी सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थीं.
भरी सभा में उन्होंने एक किस्से के जरिये अपनी बात सामने रखी. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे. उन्होंने कहा था कि बहुत बुरा समय चल रहा है. विपक्ष एक ‘मारक शक्ति’ का प्रयोग आपकी (साध्वी प्रज्ञा ठाकुर) पार्टी (बीजेपी) और नेताओं के लिए कर रहा है.’ हालांकि, बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ‘महाराज जी’ के बारे में जानकारी नहीं दी.बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर यहीं नहीं रुकीं.
उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं यह देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता एक के बाद एक जा रहे हैं (नि’धन) तो मुझे उन महाराज जी की बात याद आ रही है. भले ही आप इस पर विश्वास करें या न करें, लेकिन यही सत्य है और यही हो रहा है.’ प्रज्ञा ठाकुर ने इस मौके पर हाल ही में दिवंगत सभी नेताओं के नाम भी लिए. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मनोहर पर्रिकर, सुषमा स्वराज, बाबूलाल गौर और अब अरुण जेटली के नि’धन को ‘महाराज जी’ की बात से जोड़ दिया.

