
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में बढ़ते अप’राध पर रो’कथाम लगाने की दिशा में वरीय पलिस अधीक्षक मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में सोमवार देर रात जिला पुलिस द्वारा रे’ड लाईट एरिया और आसपास के इलाकों में व्यापक रूप से छा’पेमारी अभि’यान चलाया गया. छा’पेमारी अभि’यान के दौरान पुलिस टीम द्वारा बड़ी मात्रा में अवै’ध विदेशी श’राब, नगद रुपये, आधा दर्जन दोपहिया वाहन बरा’मद करते हुये डेढ़ दर्जन सं’दिग्ध और नशे’डियों को हि’रासत में लिया गया है. आशं’का जताई जा रही है कि उक्त वाहन चो’री या लू’ट के हैं.

जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश और मिठनपुरा थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद के साथ ही पुलिस बल ने नगर थाना क्षेत्र के रेडला’ईट एरिया चतुर्भुज स्थान में छा’पेमारी कर एक बोरे में बंद लगभग 60 बोतल विदेशी श’राब बरा’मद करते हुये एक व्यक्ति को गिर’फ्तार कर लिया.

बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर आसपास के कई दुकानों में ता’ले लग गये. अचानक से हुई पुलिस का’र्रवाई से इलाके की नर्त’कियों के बीच हड़’कम्प मच गया और वे पुलिस छा’पेमारी से सशं’कित होकर अपने-अपने घरों के खिड़की- दरवाजे बं’द करने लगी.

इस बीच पुलिस टीम को पुरानी गुदडी रोड में श’राब पीने पिलाने के ठि’काने की जानकारी मिली. पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्व’रित का’र्रवाई करते हुये चि’न्हित स्थल की घेराबं’दी कर छा’पेमारी की.

छा’पेमारी के क्रम में एक मकान के पीछे बने दो कोठरियों में लगभग दो दर्जन व्यक्ति ता’डी पीते दिखे. वहीं एक कमरे में एक बिना नम्बर की नई बुलेट समेत पाँच-पाँच वा’हन देख कर पुलिस टीम को सं’देह हुआ.

पुलिस हिरा’सत में लिये गये युवक राजेश कुमार से इस बाबत पूछे जाने पर वह पुलिस को गोल-मटोल जवाब देकर उल’झाने का अस’फल प्रयास करने लगा. संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर पुलिस ने सभी वाहनों को ज’प्त कर थाने ले गई. वहीं मौ’के से न’शे की हा’लत में लगभग डेढ़ दर्जन व्यक्तियों को हिरा’सत में लिया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस हिरा’सत में लिये गये युवक राजेश की गतिवि’धियाँ सं’दिग्ध बताते हुये कहा कि राजेश अपने ठि’काने पर चो’री छु’पे लोगों को ता’डी व श’राब पिलाता है, जिससे आसपास के लोग भी काफी परे’शान हैं. पुरानी गुदड़ी रोड निवासी राजेश कुमार के ठि’काने से एक बिना नंबर की नई बुलेट मोटरसाइकिल, एक हीरो सीबीजी एक्सट्रीम, एक यामाहा क्रक्स और दो स्कूटी समेत आधा दर्जन बाईक ज’प्त कि गई है.


पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान ने कहा कि अप’राध, अपरा’धियों और अवै’ध कार्यों के खिलाफ पुलिस का यह अभि’यान लगातार जारी रहेगा. सभी नशे’डियों का ब्रेथ एना’लाईजर से उनके श’राब पीने की पुष्टि के साथ ही उनका सत्यापन किया जा रहा है. ज’प्त वाहनो के काग’जातों की मां’ग की गई है, जिसके बाद जिला परिवहन कार्यालय की मदद से बरा’मद वाहनों का सत्या’पन भी किया जायेगा.


#MUZAFFARPUR POLICE #SSP MUZAFFARPUR #SSP MUZAFFRPUR #SUSPECTED #BIKE #LIQUOR #WINE #ARREST #DSP TOWN #CITY SP #TOWN #CHATURBHUJ STHAN