कहानी में बदलाव पर नहीं बनी सलमान से सहमति तो भंसाली ने ‘इंशाअल्लाह’ पर लगाया ताला

बोल्ल्यत्वूद अभिनेता सलमान को सुपरस्टार बनाने में बड़ी मदद करने वाले भंसाली ने सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म इंशाअल्लाह पर ताला लगा दिया है।

ये बड़ा फैसला भंसाली ने फिल्म की पटकथा में कथित हस्तक्षेप के चलते लिया है। तीन दिन पहले आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली की मुलाकात के बाद से ही फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर सरगर्मी चलती रही है। पहले खबर लीक हुई कि भंसाली की ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म प्रिटी वूमन की कहानी से मिलती जुलती है।

add

ये खबर जानबूझकर लीक कराई गई ताकि भंसाली पर कहानी बदलने का दबाव बनाया जा सके। इसके बाद रविवार को फिल्म के वितरण अधिकार बिकने की बात सामने आई।

भंसाली और ये अधिकार खरीदने वालों की आपस में क्या बात हुई लेकिन इस सौदे को लेकर सलमान खान खुश नहीं बताए गए। सौदा 190 करोड़ रुपये का बताया गया हालांकि इसकी पुष्टि न तो भंसाली के दफ्तर ने की और न ही पेन ऑडियो के मालिक जयंती लाल गडा ने।

add

अधिकार बिकने की खबर के कुछ ही घंटे बाद सलमान ने ट्विटर पर फिल्म के आगे खिसकने की बात लिखकर हंगामा कर दिया। सोमवार को पूरे दिन इंशाअल्लाह को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आती रहीं। भंसाली इन खबरों से काफी परेशान भी दिखे और उन्हें लगा कि इस सब बातों पर पूर्ण विराम लगाना जरूरी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading