उत्तर प्रदेश के एक गांव में 15 साल की लता (नाम बदल दिया है) रहती है. पहचान उजागर न हो, इसलिए जिले और गांव का नाम हम नहीं बताएंगे. वह गांव के ही एक सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ती है. 24 अगस्त को लता ने स्कूल में सात महीने की बच्ची को जन्म दिया. लता का रेप हुआ था. उसका रे’प पड़ोसी गांव के एक 60 साल के शख्स राजकुमार ने किया है.

वह उसके घर दूध बेचने आता था. लता के पिता ने राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट द’र्ज करा दी है. लेकिन वह फ’रार है.शनिवार को लता स्कूल गई थी. क्लास में उसे पेट द’र्द होने लगा. उसने टीचर को ये बात बताई. क्लास टीचर ने उसे स्कूल के पास बगीचे में ट’हलने के लिए भेज दिया. कुछ देर बाद बगीचे में ही लता ने एक प्रीमैच्योर बच्ची को जन्म दे दिया. उस समय बगीचे पास कोई मौजूद नहीं था.

लता उठकर क्लास तक आई. स्कूल के स्टाफ ने उसके घरवालों को फोन किया और इसके बारे में बताया. इसके बाद बाइक से लता को घर भेज दिया. स्कूल स्टाफ ने ही पुलिस को भी खबर दी.पुलिस स्कूल पहुंची और पार्क में पड़ी बच्ची को अस्पताल भेजा, लेकिन तबतक उसकी मौ’त हो चुकी थी.
पुलिस ने बच्ची के श’व को पोस्टमॉ’र्टम के लिए भेज दिया है. लता को भी अस्पताल में भ’र्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हा’लत स्थिर है.
इंडिया टुडे से बात करते हुए लता ने बताया कि आ’रोपी राजकुमार ने 15 फरवरी को घर में घुसकर उसका रे’प किया था. इसके बाद वो दोबारा घर आया. और फिर से उसका रे’प किया. आरोपी ने उसे जान से मा’रने की ध’मकी भी दी. इसलिए उसने अपने साथ हुए रे’प के बारे में किसी को नहीं बताया.25 अगस्त को लता के पिता ने 60 साल के राजकुमार यादव के खि’लाफ माम’ला द’र्ज कराया. राजकुमार पड़ोसी गांव में रहता है. और गांव में दूध बेचने आता था.



