अलीगढ़ में हुआ बड़ा हाद’सा, बिजली के तारों में उलझने से एक छोटा विमान हुआ क्रै’श, 6 लोग थे सवार..

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्टी पर आज मंगलवार को एक छोटा विमान क्रै’श हो गया। विमान में छह लोग सवार थे। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि हाद’से में विमान में बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान के पायलट ने बताया कि तारों में उलझने के कारण यह हा’दसा हुआ।

धनीपुर हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन लैंड करते समय बिजली के तारों में उलझ गया। जिससे विमान क्रै’श हो गया और आग लग गई।

फिलहाल मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आ’ग बुझाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि निजी एविएशन कंपनी के प्रशिक्षु विमानों की मरम्मत करने के लिए इंजीनियर दिल्ली से प्लेन में सवार होकर अलीगढ़ आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.