पटना: अतिक्रमण हटाओ अभियान का वि’रोध कर रहे है तेजस्वी, कहा- बिना आदेश अतिक्रमण हटाने का विरोध करेगा राजद..

#PATNA #BIHAR #INDIA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हुए कुछ फैसलों के वि’रोध में सोमवार को फिर सड़क पर उतरे। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे के नेतृत्व में राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन देकर इस अभियान से जुड़े कई सवालों का जवाब मांगा है।

सोमवार की शाम को नेता प्रतिपक्ष को यह सूचना दी गई कि आयकर गोलम्बर पर फल बाजार को तोड़ा जा रहा है। सूचना पर वह वहां पहुंचे। लेकिन तब तक वहां दुकान हटाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी। लिहाजा वह वापस हो गये। साथ ही दुकानदारों को मोबाइल नम्बर देकर कहा कि जब भी कोई हटाने आये तो मुझे बताएं। कहा कि जब तक बिना सक्षम अधिकारी का आदेश उन्हें नहीं दिखाया जाएगा, इस फैसले के वि’रोध में उनकी पार्टी आंदोलन करती रहेगी।

उधर, पूर्वे और प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने आयुक्त को ज्ञापन देकर कहा है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बहाने सरकार गरीब, किसान और छोटे व्यापारियों को पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर करना चाहती है। प्रशासन से बताने को कहा है कि अभियान किसके आदेश से चल रहा है। क्या निर्माण को नियमानुसार अतिक्रमित घोषित कर चिह्नित किया गया है और प्रभावितों को पहले नोटिस दी गई है? साथ ही पुनर्वास की क्या व्यवस्था की गई है? अतिक्रमित स्थल की सर्वे रिपोर्ट व ब्लूप्रिंट की भी मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार सिंह, मो. आसिफ व सुनील यादव भी थे। आयकर गोलम्बर पर भाई अरुण व पटना जिला अध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव भी थे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.