यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म वॉर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जब’रदस्त ए’क्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही अदाकारा वाणी कपूर भी दमदार रोल में हैं।

वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है इसकी शूटिंग सात देशों के 15 शहरों में की गई है।
फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एक्शन दृश्यों पर यशराज फिल्म्स में पिछले एक साल से काम चलता रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स तैयार करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने दुनिया के चार सबसे मशहूर एक्शन निर्देशकों को फिल्म वॉर के लिए साथ लिया है।
