#Jharkhand ऐसा ही एक केस अभी-अभी सामने आया है. झारखंड के कोडरमा जिले से. यहां एक छोटे से गांव में रहने वाली एक औरत को बिना कपड़ों के घुमाया गया. उसके बाल का’टे गए. ये सबकुछ महिला पंचायत के आदेश पर किया गया. पंचायत के मुताबिक़, औरत के उसके भतीजे के साथ अ’वैध संबंध थे. जबकि मा’मला कुछ और था.

सुमन (काल्पनिक नाम) का पति पिछले कुछ दिनों से घर पर नहीं था. उसकी गैरमौजूदगी में सुमन का 22 साल का भतीजा उसका यौन शो’षण करने लगा. वो इन सबसे बहुत प’रेशान रहने लगी. उसने अपने गांव की कुछ औरतों को इसके बारे में बताया. इस उम्मीद से कि उसकी मदद की जाएगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि सुमन की मुसीबत और भी ज़्यादा बढ़ गई.21 अगस्त के दिन महिला पंचायत बुलाई गई.
जहां सुमन के ऊपर ये आरोप लगाया गया कि उसके भतीजे के साथ उसके अवै’ध संबंध हैं. उसके बाद कुछ औरतें सुमन के घर गईं, उसे घ’सीटते हुए पंचायत लाया गया. जहां उसके बाल का’टे गए और कपड़े उतारकर पूरे गांव में घुमाया गया.सुमन का पति महिला पंचायत बैठने के एक दिन पहले ही घर वापस आया था. उसे अपनी पत्नी के साथ हो रहे यौन शो’षण के बारे में पता नहीं था.

दूसरे दिन जब औरतें सुमन को घर से घ’सीटकर बाहर ले जाने लगीं, तब कहीं जाकर उसके पति को इस बारे में पता चला.पंचायत के खि’लाफ सुमन और उसके पति ने पुलिस में केस द’र्ज करवा दिया है. अपनी शि’कायत में सुमन ने बताया कि उसका भतीजा पिछले तीन महीनों से उसे प’रेशान कर रहा था. उसका यौन शोष’ण कर रहा था. इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आ’रोपी भतीजे को गि’रफ्तार कर लिया है. साथ ही एक दूसरे व्यक्ति की भी गिर’फ्तारी हुई है.


