#DELHI #INDIA : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर बड़ी सौगात देते हुए अब तक का सारा बकाया बिल माफ करने की घोषणा की है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज कहा कि वह जल बोर्ड के रिकॉर्ड को साफ करने के लिए बकाया राशि माफ करने की योजना की घोषणा कर रहे हैं। इनमें से कुछ बकाया उपभोक्ताओं के कारण है, लेकिन कुछ गलत बिलिंग के कारण भी हैं

केजरीवाल कहा कि दिल्ली के लोगों को मुख्यधारा में शामिल होने और पानी के मीटर लगाने का खुला निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि वो उपभोक्ता जिन्होंने 30 नवंबर से पहले मीटर लगाए हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, घरेलू उपभोक्ता पर कुल 2500 करोड़ और कमर्शियल पर 1500 करोड़ का बकाया है। अरविंद केजरीवाल का दावा है कि इस स्कीम से सरकार को 600 करोड़ का फायदा होगा। इस योजना के तहत लेट पेमेंट सरचार्ज 31 मार्च तक का पूरा माफ होगा। लेकिन मूल बिल पर कॉलोनी की कैटेगिरी के हिसाब से छूट मिलेगी।
दिल्ली में कॉलोनियों को A से H तक कुल 8 कैटेगिरी में बांटा गया है। इसमें कुल 23.73 लाख उपभोक्ता हैं। इस योजना से 13.5 लाख को फायदा होगा।