रहमान मलिक चले थे भारत को नसीहत देने, खुद की करा बैठे बेइज्जती, देखें..

कश्मीर के मामले को लेकर पाकिस्तान दुनिया भर के देशों से भारत के खिलाफ आवाज उठाने की मांग कर रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर वहां के नेता और क्रिकेटर कश्मीर को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं. इस बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पर निशाना साधने के चक्कर में पाकिस्तान के सांसद और पूर्व मंत्री रहमान मलिक एक बड़ी गलती कर बैठे. जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ रहा है.

दरअसल, कश्मीर मामले में भारत को नसीहत देने की कोशिश करते हुए पाकिस्तान के सांसद रहमान मलिक ने एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में रहमान मलिक ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान को साझा किया और कहा कि ये आपके देश के ही नेता हैं. जो कश्मीर में हो रही क्रूरता के बारे में बता रहे हैं. इसके साथ ही सांसद रहमान मलिक ने यूनाइटेड नेशन्स को टैग करने की जगह ऊनो गेम्स को टैग कर दिया.

उन्होंने इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था. लोगों ने रहमान मलिक की इसी बात पर जमकर ट्रोल कर दिया. लोगों ने कहा कि सांसद रहमान मलिक को क्या यूनाइटेड नेशन्स (UN) और ऊनो गेम्स (@realUNOgame) के बीच का अंतर भी नहीं पता है क्या. तो किसी ने कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच क्या रहमान मलिक ऊनो गेम खिला रहे हैं.

गौरतलब है कि सोमवार को फ्रांस में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक हुई. इस पर पाकिस्तान बौखला उठा और भारत को परमाणु हमले तक की धमकी दे डाली.
मालूम हो कि जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ मुद्दे द्विपक्षीय हैं. इसके लिए हमें किसी अन्य देश की जरूरत नहीं है. वहीं, पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हुए मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से मेरी बातचीत हुई है और पाकिस्तान-भारत के मुद्दे द्विपक्षीय हैं.दोनों देश आपस में बातचीत से मुद्दे सुलझा लेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.