MUNGER : सड़क हादसे में एक की मौत, 9 घायल

MUNGER : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिला सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है. घटना मुंगेर के असरगंज के छापा गांव की है. जहां कांवरियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गईबताया जाता है कि बांका जिला के कटोरिया के गोइडा के रहने वाले 10 लोग एक गाड़ी पर सवार होकर सुल्तानगंज से गंगा जल भर कर देवघर जा रहे थे. तभी  सुल्तागंज – देखघर मुख्य मार्ग के चापा के पास कांवरियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई.

टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर ही एक कांवरिया राजू यादव(50 वर्षीय) की मौत हो गई और गाड़ी में बैठे नौ कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाना असरगंज को दी.सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुँच पुलिस ने सभी घायल कांवरियों को प्रथामिकी स्वास्थ केंद्र असरगंज में भर्ती कराया. जहाँ से डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। जहां सबका इलाज किया जा रहा है. घायल कांवरियों में राजकुमार, शैलन्द्र यादव, गणेश यादव, रोहन यादव, परमानंद यादव, लोचन यादव,रौशनी देवी, धनसी देवी और बलदेव यादव शामिल हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading