अक्टूबर या उसके बाद के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है यु’द्ध: पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद अहमद

पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद अहमद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच यु’द्ध हो सकता है। राशिद ने कयास लगाया है कि अक्टूबर या उसके बाद के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच ल’ड़ाई छिड़ सकती है।


पाकिस्तान के एक निजी चैनल के अनुसार रेलवे मंत्री रशीद ने कहा- ‘अक्टूबर के आखिर और नवंबर-दिसंबर में पाकिस्तान और भारत में यु’द्ध होगा।’ उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अपने देश को तैयार कर रहे हैं।


परमाणु हथि’यारों का बिना नाम लिए रशीद ने कहा, ‘हमने ये हथियार कोई दीवाली पर चलाने के लिए नहीं रखे हैं। अगर पाकिस्तान की जिंदगी और मौत का वक्त आ गया तो वह भारत पर हमला कर देगा।’


अपने विवादित बयानों के कारण अकसर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को कुछ दिन पहले लंदन में घूंसे मा’रे गए और उन पर अंडे फेंके गए थे। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख और रेल मंत्री शेख रशीद पर उस समय हम’ला किया गया जब वह लंदन के एक होटल में एक पुरस्कार समारोह में भाग लेकर निकल रहे थे। उन पर हमला करने वाले मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading