दीपक ठाकुर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टेलीविजन शो बिग बॉस से चर्चित हुए बिहार मुज़फ्फरपुर के दीपक ठाकुर एक हा’दसे में घा’यल हो गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र का कहना है कि दीपक ठाकुर को कंधे पर चोट आई है।

विकास गुप्ता का शो एस ऑफ स्पेस 2 में एक टास्क को परफॉर्म करते वक्त दीपक ठाकुर को कंधे पर चोट लग गई। टीवी शो की टीम ने घटना की जानकारी बुधवार को परिजनों को दी। दीपक की बहन दीपिका ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई। उन्होंने बताया कि जब दीपक गुरुवार को टीवी पर प्रसारित होने वाले एपिसोड के एक टास्क को परफॉर्म कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल दीपक ठाकुर की स्थिति ठीक है।

दीपक ठाकुर से पहले एस ऑफ स्पेस 2 में टास्क के दौरान एक्ट्रेस कृष्ण बरेटो को अस्थमा अटैक आया था। कृष्ण की हालत अभी ठीक है। लेकिन ये कहा जा रहा है कि कृष्ण बरेटो शो छोड़ना चाहती हैं। अब आने वाले एपिसोड में मालूम पड़ेगा कि कृष्ण शो में बनी रहती हैं या फिर इसे अलविदा कह देंगी