जानिए कितनी ताकतवर है बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी, जिसका परीक्षण किया है पाकिस्तान ने

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद दुनिया का ध्यान खींचने के लिए हर पैंतरा आजमाने की कोशिश कर रहा है। उसने न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाई और दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया बल्कि भारत को यु’द्ध की गीद’ड़भभकी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का पाकिस्तान ने कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण केंद्र परीक्षण किया है।

पाकिस्तान जिस बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है वह सतह से सतह पर मा’र करने वाली है। इस मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है। पाकिस्तान का ये मध्यम दूरी का बैलेस्टिक मिसाइल है। इसे गजनवी या हत्फ-3 मिसाइल के नाम से जाना जाता है

पाकिस्तान के पास पहले से ही सतह से सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में सक्षम गजनवी या हत्फ-3 मिसाइल है। यह मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। ऐसे में पाकिस्तान का फिर से 300 किलोमीटर रेंज की ही गजनवी मिसाइल का परीक्षण करना दुनिया को तनाव का संदेश देने की कोशिश मात्र मानी जा रही है।

इसके बनाने की शुरुआत 1987 में हुई थी. कई परीक्षण से गुजरने के बाद 2007 में इसे पाकिस्तानी सेना में शामिल किया गया। पाकिस्तान के इस बैलेस्टिक मिसाइल की लंबाई 8.5 मीटर है। इसका व्यास करीब 0.8 मीटर है।पाकिस्तान का दावा है कि गजनवी परंपरागत हथियार के साथ परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स ने इस मिसाइल को डिजाइन और डेवलप किया है. इसका पहला वर्जन 2004 से ही पाकिस्तानी सेना के पास है।


पाकिस्तान की ओर से लगातार यु’द्ध की चेतावनी दी जा रही है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने परमाणु यु’द्ध की चेतावनी दी थी। उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन से लेकर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार तक, भारत के साथ परमाणु युद्ध के संकेत दिए। पाक प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि उनके अन्य मंत्री भी यु’द्ध का राग अलाप चुके हैं। पाक रेल मंत्री शेख राशिद का हाल ही में बयान आया था। राशिद ने भी यु’द्ध के संकेत देते हुए कहा था कि अक्टूबर या नवंबर तक दोनों देशों के बीच यु’द्ध छिड़ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.