कश्मीर कब उसका था जो वो रोता रहता है: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक बार फिर से जम्मू कश्मीर पर दोहराते हुए कहा कि कश्मीर हमेशा साथ रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने लेह में डीआरडीओ की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी बात इस बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्री से भी हुई। राजनाथ ने कहा- अमेरिकी रक्षा मंत्री ने मुझसे कहा कि अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाना भारत का आंतरिक मामला है


रक्षामंत्री ने कहा- हम पाकिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध रखना चाहते हैं। पहले उसे भारत के खिलाफ आ’तंकवाद का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। हम पाकिस्तान से बात कैसे कर सकते हैं जब वह आ’तंक का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है।


राजनाथ ने आगे कहा- “पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के हल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर उसका कब था। कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था। पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.