आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, अब लगा भैंस चो’री करने का आ’रोप, देखें..

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद आजम खान पर अब भैंस चोरी का आरो’प लगा है. उनके खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है. सपा सांसद के खि’लाफ दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है. एक शख्स ने दो भैंस और दूसरे ने एक भैंस चो’री होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. मामले में आजम खान सहित 6 नामजद हैं. वहीं 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 504, 506, 427, 395, 448 और 492 के तहत केस दर्ज हुआ है.

बताते चलें कि साल 2014 में खुद आजम खान की भैंसें चो’री हो गई थीं. ये मामला सुर्खियों में भी रहा था. लंबे समय तक मीडिया और राजनीतिक घरानों में चर्चा का केंद्र रहे इस मामले में पुलिस को पांच महीने बाद सफलता मिली थी. यूपी पुलिस ने भैंस चोर को ढूंढ निकाला था. उसे इटावा के बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

भैंस चो’री करने वाला आ’रोपी सालिम इख्तियार बरेली गेट सिविल लाइन रामपुर का ही थी. उसने बताया था कि उसी ने आजम खान के पशुबाड़े से भैंस चो’री की थी. जिस साल आजम खान की भैंस चोरी हुई थी उस दौरान सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे. लेकिन अब सबकुछ आजम खान के खिलाफ है.

पहले जहां उनकी ही भैंस चो’री हुई और सरकार भी उन्हीं की थी, लेकिन अब उनके खिलाफ ही भैंस चो’री का आ’रोप लगा है और सत्ता बीजेपी के पास है. और बीजेपी के आने के बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.