दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न, विमल कुमार को द्रोणाचार्य पुस्कार से किया गया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया. इसमें दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया. इसके अलावा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को बैडमिंटन कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं क्रिकेट में महिला क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

इसी के साथ दीपा इस अवार्ड को हासिल करने वाली दूसरी पैरा-एथलीट बन गई हैं. दीपा ने रियो पैरालम्पिक-2016 में शॉट पुट (गोलाफेंक) में रजत पदक हासिल किया था. इसके अलावा वह एशियाई खेलों में भालाफेंक और शॉटपुट में कांस्य जीत चुकी हैं.

घुड़सवारी के बेहतरीन खिलाड़ी फवाद मिर्जा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं, बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत को अर्जुन अवॉर्ड और बॉक्सर सोनिया लाठर को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया गया. एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

बता दें 17 अगस्त को खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. 12 सदस्यीय समिति ने राष्ट्रीय राजधानी की बैठक में खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश की इस समिति में महिला मुक्केबाज मैरी कॉम, पूर्व फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया, पूर्व लंबी कूद खिलाड़ी अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा, टेबल टेनिस कोच कमलेश मेहता, सर्वोच्च अदालत के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत) मुकुंदन शर्मा, खेल सचिव राधेश्याम झुलानिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महा निदेशक संदीप प्रधान और टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी कमांडर राजेश राजगोपालन के नाम भी शामिल हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.