इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड से एक साथ शादी रचाई. सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. वाइस इंडोनेशिया के मुताबिक, इंडोनेशिया में एक शख्स ने अपनी दोनों गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई क्योंकि वह उन दोनों को आहत नहीं करना चाहता था. यह शादी 17 अगस्त इंडोनेशिया के एयरतारप में हुई. शख्स ने दोनों दुल्हनों के परिवारों को भारी-भरकम दहेज की रकम भी दिया. इंडोनेशिया में दूल्हे द्वारा दुल्हन के परिवार को दहेज देने का रिवाज है. यह इस बात का सबूत माना जाता है कि दूल्हा दुल्हन की अच्छी तरह से देखभाल करेगा.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाओं को एक-दूसरे से कोई समस्या नहीं है. दोनों इस शादी से खुश हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, वीडियो में शख्स अपनी प्रतिज्ञाएं ठीक तरह से बोल नहीं पाता है. दूसरा कोशिश में ही वह अपने वचन ले पाता है. शख्स ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि उसने ऐसा फैसला इसलिए किया क्योंकि वह दोनों में से किसी को भी दुखी नहीं देखना चाहता था.यह पहली बार नहीं है जब इंडोनेशिया में किसी शख्स ने दो लड़कियों से एक साथ शादी रचाई हो. लोम्बुक के एक शख्स ने 2017 में दो लड़कियों से शादी की थी और दहेज के तौर पर दुल्हन के परिवार को सोना-नकद दिया था.
