बेहद श’र्मनाक: कलियुगी मां-बाप ने दुधमुहां बच्चा बेचकर खरीदा ऑटो, दादा ने कहा- ‘दूसरा बेटा भी बेच दो’

बिहार (Bihar) के दरभंगा (Darbhanga) में एक कलयुगी मां-बाप पर अपने दुधमुहे बच्चे को बेचने का का आ’रोप लगा है. और ये आ’रोप लगाने वाला और कोई नहीं बल्कि बच्चे के दादा, बाबू प्रसाद यादव हैं. मा’मला बिहार के दरभंगा जिले के एकभिन्डा गांव का है, जहां एक बुजुर्ग बाबू प्रसाद ने अपने बेटे अशोक यादव और बहू रेनू देवी पर आ’रोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ने मिलकर अपने एक दूधमुहे बच्चे को मात्र 80 हजार रुपए में बेच दिया और उन पैसों से एक ऑटो खरीद लिया है.


दादा ने बताया कि बेचा गया बच्चा उनका पोता है, लेकिन उनके पोते को कहां बेचा गया है और किसने ख़रीदा है, इसका पता नहीं चल पा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि बुजुर्ग बाबू प्रसाद यादव ने इससे पहले भी कई वर्ष पहले अपने बेटे और बहू पर एक पोते को मात्र 2000 रुपये में बेचने का आ’रोप लगाया था. हालांकि तब बाबू प्रसाद यादव ने 2000 रूपए लौटा कर मधुबनी जिले के पांडेल से अपने पोते को वापस ले लिया था.

SP से लगाई अपनी और बेटे की सुरक्षा की फ़रियाद
इसके बाद से ही उनका वह पोता उनके साथ ही रहता है अब यह पोता जिसका नाम सूरज है, तक़रीबन 6 से 7 वर्ष का हो गया है. बाबू प्रसाद ने अपने बेटे और बहू पर यह आरोप लगाते हुए दरभंगा के Sp से अपनी और बेटे की सुरक्षा की फ़रियाद लगाई है.

उन्होंने कहा कि उनका बेटा अशोक यादव एक बार फिर से उनके पोते सूरज को भी पैसों के लालच में बेचने की फिराक में है और लगातार ऐसा करने के लिए न सिर्फ उनपर दबाब बना रहा है बल्कि इनकार करने पर उसे पी’टा भी जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.