#DELHI #INDIA : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद अयूब नाम के शख्स को गिर’फ्तार किया है. आ’रोप है उसने अपनी प्रेमिका की न सिर्फ गला रेतकर हत्या कर दी, बल्कि उसके शव के 5 टुकड़े कर दिल्ली की बवाना नहर में फेंक दिए थे. स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक 32 साल का मोहम्मद अयूब दिल्ली के तुर्कमान गेट का रहने वाला है. 2008 में उसकी शादी रेशमा से हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं. करीब 4 साल पहले वो जीबी रोड के एक कोठे में गया जहां उसकी मुलाकात लता उर्फ सलमा नाम की एक महिला से हुई.धीरे धीरे उसकी लता से नजदीकी बढ़ती गयी और फिर अयूब लता से गलत धंधा छोड़कर कर शादी के लिए दबाब बनाने लगा.

जबकि मोहम्मद अयूब पहले से शादीशुदा था. लता शादी के लिए तैयार नहीं थी. इसके बाद एक साजिश के तहत अयूब लता को एक स्कूटी पर बिठाकर 21 अगस्त को बवाना नहर ले गया और वहां लता की गला रे’तकर ह’त्या करने के बाद उसके श’व के 5 टुकड़े कर उसे नहर में फेंक दिया. पुलिस ने 21 अगस्त को लता का श’व बरामद किया था और केएन काटजू मार्ग थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था. एक सूचना के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आ’रोपी मोहम्मद अयूब को तुर्कमान गेट से गि’रफ्तार कर लिया.
