MUZAFFARPUR : 1 सितंबर से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘राष्ट्रीय मतदाता सेवा’ की शुरुआत

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : 01 सितंबर 2019 ‘राष्ट्रीय मतदाता सेवा’ की शुरुआत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही है। कल से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए “वोटर्स हेल्प लाइन” “एनवीएसपी वेब पोर्टल” तथा ईआरओ कार्यालय में कार्यरत “फैसिलिटेशन केंद्र” पर निर्वाचक सुविधा प्रारंभ की जाएगी।

सभी निर्वाचकों के द्वारा इनमें से किसी एक सुविधा का उपयोग करते हुए निर्वाचक सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी व्यक्तियों के नाम, पता, उम्र आदि सभी का स’त्यापन करेंगे। सत्यापन के क्रम में यदि किसी निर्वाचक का किसी प्रविष्ट में कमी है तो इस ऐप के माध्यम से सु’धार कर सकते हैं। यदि परिवार के किसी मृ’त व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में है तो इस ऐप में दी गई सुविधा के तहत उनके नाम का विलो’पन भी किया जा सकता है।

प्रायः ऐसा देखा जाता है कि निर्वाचक सूची में एक परिवार का नाम लगातार क्रमांक में न होकर अलग-अलग क्रमांक में दर्ज होता है। ऐसे में निर्वाचक अपने सत्यापन के क्रम में सारे निर्वाचकों को लिंक कर सकते है ताकि प्रारूप निर्वाचक सूची में परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक साथ मुद्रित हो सके। यदि परिवार के किसी मतदाता का नाम छुट गया है तो इस ऐप के माध्यम से उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज करवा सकते हैं।

69212089_2438936786345164_8575784667624505344_n

यदि परिवार में 16 साल का कोई भावी मतदाता हो तो उसकी भी सू’चना इस ऐप में दी जा सकती है एवं निर्धारित उम्र प्राप्त करते ही उनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाएगा। इस ऐप का उपयोग काफी सहज एवं यूजर फ्रेंडली है। इसका उपयोग मतदाता अपने मोबाइल नम्बर से तथा एपिक नम्बर की सहायता से कर सकेंगे।

सत्यापन के उपरांत निम्न सात कागजातों यथा: पंजीकृत मतदाता वेरिफिकेशन पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शासकीय/अर्ध शासकीय पहचानपत्र, बैंक पास बुक, किसान पहचान पत्र औऱ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अनुमोदित अन्य दस्ता’वेज का फोटो खींच कर अपलोड करना होगा ताकि उसके आ’धार पर स’त्यापन प्रमाणित हो सके। इस सुविधा का उद्घाटन भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा दिल्ली में कल 11 बजे पूर्वाहन में किया जाएगा।

तत्पश्चात इसका उपयोग जिले के सभी निर्वाचकों के द्वारा किया जाएगा। निर्वाचक यदि अपना स’त्यापन करा लेते है तो निर्वाचक सूची में उनकी प्रविष्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निरा’करण वे स्वयं करने में स’क्षम हो सकेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कठो’रतापूर्वक सभी ईआरओ एवं ईआरओ को निर्देश दिया गया कि कल वे स्वयं भी पूर्वाहन 11 बजे लॉगिंग कर अपना स’त्यापन करा लें।

जिले के सभी निर्वाचकों तथा प्रेस-मीडिया से अनुरोध किया गया है कि उद्घाटन की तिथि को आगे बढ़कर अपना एवं अपने परिवार का स’त्यापन एवं प्रमा’णीकरण करवा लें। सभी बी०एल० ओ को निर्देशित किया गया कि कल पूर्वाहन 11बजे बीएलओ नेट को डाउनलोड कर अपने मतदाता केंद्र के निर्वाचकों का सत्यापन एवं प्रमा’णीकरण का कार्य 30 सितंबर तक हर-हाल में करना सुनिश्चित करें।

#DM MUZAFFARPUR #ELECTION COMMISSION #VOTER LIST #NVSP

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading