रणजी ट्रॉफी चयन समिति के चेयरमैन जिशानुल यकीन का मुजफ्फरपुर मे हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ ने आज रणजी ट्रॉफी चयन समिति के चेयरमैन पूर्व रणजी खिलाड़ी श्जिशानुल यकीन का स्वागत किया।

स्वागत करते हुए एमडीसीए अध्यक्ष उत्पल रंजन ने स्वागत करते हुए चेयरमैन को आग्रह किया कि मुजफ्फरपुर में क्रिकेटर की कमी नही है,उसकी क्षमता में कोई कमी नही है लेकिन उसको मौका नही दिया जाता,इसपर ध्यान दें।

श्जिशानुल यकीन ने आश्वाशन दिया कि अब मुजफ्फरपुर ही नही किसी भी जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी दबाए नही जाएंगे,खासकर मुजफ्फरपुर के क्योंकि मैंने इसी जिला से खेलते हुए ही मुकाम हासिल किया है।

बच्चों को पागल के हद तक मेहनत करने की सलाह दी,मैदान में ज्यादा से ज्यादा कोच से सीखने और उसपर अमल करने की शिक्षा दी।

सचिव मनोज ने जिशानुल यकीन के साथ अपने बीते हुए पल को याद किया और लेवल ए कोच श्री नीरज शर्मा को U-19 बिहार के सहायक कोच बनने पर स्वागत किया और सभी ने बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.