सीएनजी के दामों में 50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी, 47.10 रुपये प्रति किलो हुई दाम

#DELHI #INDIA : दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में 50 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में सीएनजी के दाम 47.10 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीएनजी के दाम 53.50 रुपये प्रति किलो हो गए है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये बढ़ा दी है। वहीं तेल विपणन कंपनियों ने रविवार से विमान ईंधन की कीमत में कमी कर दी है जिससे विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार से विमान ईंधन 62,698.86 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 63,295.48 रुपये प्रति किलोलीटर थी। इस प्रकार इसका मूल्य 596.62 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत घटाया गया है। कोलकाता में विमान ईंधन 541.12 रुपये सस्ता होकर अब 68,667.48 रुपये, मुम्बई में 582.75 रुपये सस्ता होकर 62,712.17 रुपये और चेन्नई में 572.76 रुपये सस्ता होकर 63,642.23 रुपये प्रति किलोलीटर मिलेगा।

Source: live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.