कल्याणपुर के मसवानपुर इ’लाके में छात्रा 11वीं में पढ़ रही है। तीन साल पहले आए किराएदार की बेटी के साथ छात्रा की दोस्ती हो गई। दोस्ती कुछ ही दिनों में ही प्यार में बदल गई। दोनों दिन-दिनभर एक दूसरे के साथ रहती थीं। परिजनों को कुछ भ’नक लगी तो उन्होंने कुछ बंदिशें लगाईं। इसके बाद दोनों कोचिंग जाने के बहाने एक-दूसरे से मिलती थीं।
जानकारी होने पर परिजनों ने कोचिंग बंद कराकर दोनों का एक-दूसरे से मिलना बंद करा दिया। फिर 11वीं की छात्रा ने भागने की योजना बनाकर एक दूसरे के साथ रहने की ठानी। दूसरी छात्रा ने पापा-मम्मी का हवाला देकर भागने से मना कर दिया। आखिरकार दूसरी छात्रा के प्यार में पागल 11वीं की छात्रा उसे लव लेटर लिखकर घर छोड़कर चली गई। प’रेशान परिजनों ने छात्रा को काफी तला’शा और फिर कल्याणपुर पुलिस को जानकारी दी।
परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर एडीजी कानपुर जोन से शि’कायत की। एडीजी ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर छात्रा की तला’श कराई जा रही है।

