इस कुत्ते ने जबरदस्त एक्टिंग से जीता सभी का दिल, वीडियो हो रहा तेज़ी से वायरल, देखें..

थाईलैंड के बैंगकॉक में एक कुत्ते ने जबरदस्त एक्टिंग की और सभी का दिल जीत लिया. उसने सड़क पार करने के लिए पैर टूट’ने का नाटक किया. ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. खाने या मजे के लिए कुत्ते ने लोगों का ध्यान खींचने के लिए पैर टूटने का नाटक किया. एक महिला ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया. उनके मुताबिक, वहां से गुजर रहे सभी लोग कुत्ते को देखकर हैरान रह गए. यहां तक कि वो भी हैरान रह गई थीं.

जिसने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसका नाम थॉवीपोर्न चॉन्गप्लापोलकुल बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि डॉगी बिलकुल स्वस्थ है और उसकी बॉडी में कोई परेशानी नहीं थी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कुत्ते का नाम गाय बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता अपना बाएं पैर को मोड़कर चल रहा है. वो ऐसे चला रहा था जैसे उसका पैर टूटा था. लेकिन कुछ ही सेकंड के बाद वो ठीक से चलने लगा.

गाय को पशु चिकित्सक के पास ले जाया गया. उसे कई बार इसी वजह से उसी पशु चिकित्सक के पास ले जाया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसे लोगों को धोखा देने की आदत है. वो एक पैर को घसीटते हुए चलता है, जैसे की वो जख्मी हो. एक महिला ने कहा- मैं इसे रोज खाना देती हूं. फिर भी ये लोगों के सामने एक्टिंग करता है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading