जानें कैसा होगा आपका आज का दिन?

मेष– जीवन साथी के साथ अच्छा जीवन गुजार रहे हैं। अच्छी स्थिति है। धनोपार्जन और व्यवसायिक कुशलता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

वृषभ– शत्रु पक्ष का पराभव सम्भव है। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित किए जा सकते हैं।

मिथुन-अच्छी स्थिति चल रही है। लेकिन भावुकता में निर्णय न लें। परेशानी हो सकती है। पढ़ने-लिखने वालों, विद्यार्थियों और लेखकों के लिए अच्छा समय है।

कर्क-गृहकलह की आशंका है। फिर भी घर में सुखद वातावरण रहेगा। किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मां की सेहत में सुधार होगा। घोर पराक्रमी बने रहेंगे।

सिंह– मित्रों भाइयों के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। पराक्रम दिखाएंगे और उसका लाभ भी मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या-फिलहाल पूंजी निवेश से बचें। जुबान पर नियंत्रण रखें। जितना ज्यादा नपा तुला बोलेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा।

तुला-ऐसा लग रहा है कि ग्रहों की चाल आपके हिसाब से तय कर दी गई हो। आगे बढ़ेंगे। शनि वक्री होने से संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी जरूर हो सकती है।

वृश्चिक-खर्च की अधिकता से बचें। नेत्र विकार की आशंका है। समय ज्ञानी बना रहा है। कोर्ट-कचहरी और सरकारी तंत्र से लाभ मिल सकता है।

धनु-एक प्रकार की निस्तेजता महसूस करेंगे। लगेगा कि शरीर में ताकत ही नहीं है। चन्द्रमा साथ देने को तत्पर है। थोड़ा-ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन धैर्य रखें राहत मिलेगी।

मकर-थोड़ी अच्छी स्थिति आई है। चन्द्रमा नवम भाव में है। भाग्यवश काम बनेगा। अभी भी अष्टम भाव में चार-चार ग्रह बैठे हैं लेकिन राहत जरूर मिलेगी।

कुंभ-कुल मिलाकर स्थिति अच्छी चल रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को छोड़ दें तो सब अच्छा ही है। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। भाग्योदय होगा।

मीन-अष्टम भाव का चन्द्रमा होने के चलते थोड़ी प्रतिकूल स्थिति आ सकती है। चोट-चपेट लग सकती है। परेशानी बढ़ सकती है। बचकर यह समय पार करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.