गुरुवार है भगवान विष्णु का दिन, इन उपायों से प्रसन्न होंगे श्री हरि, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां ‘ॐ नारायणाय नमः’

गुरुवार का दिन सुख सम्बृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं। जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं।ज्योतिषार्य गोपाल शास्त्री के अनुसार शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि पीला

गुरुवार को पूजा में यह जरूर करें:-
-वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आथिज़्क स्थिति अच्छी रहती है।
गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करें, अगर ऐसा नहीं हो सकता तो पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक करें अगर केसर नहीं हैं, तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।

सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
-पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
– इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पण कर पूजा करें। ऐसा करने भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
– गुरुवार की पूजा विधि-विधान के अनुसार की जानी चाहिए और बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ रहता है।
– आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए।
– अगर आज के दिन आप व्रत रख रहे हैं तो आपको केवल पीले फल ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading