Breaking News; बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अचानक लगी भी’षण आग, धू-धूकर जल गई पूरी की पूरी बोगी, देखें…

#DARBHANGA #BIHAR बिहार के दरभंगा रेलवे स्‍टेशन पर देर रात बिहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस में आ’ग लगने से अ’फरातफरी मच गई। खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। आग की लपटें देखकर हर कोई स्‍तब्‍ध था। गनीमत थी कि ट्रेन में कोई नहीं था, क्‍योंकि ट्रेन गुरुवार की सुबह खुलनेवाली थी। घट’ना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में शंटिंग के दौरान बुधवार की देर शाम बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन 12565 में आग लगने से अ’फरातफरी की स्थिति हो गई।

ट्रेन के स्लीपर कोच डब्लयूजीसीएन 05210/सी धू-धूकर राख हो गई। आग पर का’बू पाने के लिए पहले सीज फायर का उपयोग किया गया, लेकिन लपटें कम नहीं हुईं। इसके बाद दरभंगा फायर बिग्रेड की तीन टीमों ने लगभग तीन घंटे की म’शक्कत के बाद आग पर का’बू पाया। तब तक कोच जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। रेलकर्मियों ने आग लगी कोच के दोनों तरफ की बोगियों को काटकर अलग कर दिया गया, नहीं तो पूरी ट्रेन आग की चपेट में आ जाती।

सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल, स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, माल अधीक्षक तनवीर आलम, सहायक अभियंता दिलीप कुमार आदि मौके पर पहुंचकर आग पर का’बू करने में जुट गए। कंट्रोल को घ’टना से सूचना दी गई। समस्तीपुर रेल मंडल से एडीआरएम सहित कई अधिकारी घ’टनास्‍थल पर पहुंचे। घट’ना की जांच कर दो’षी रेलकर्मियों पर का’र्रवाई करने की बात की बात भी कही गई है।
इस बाबात स्टेशन अधीक्षक सिंह ने बताया कि यात्रियों को कोई क्ष’ति नहीं हुई, न ही रेल परिचालन पर कोई असर पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.