#DELHI : शराब पीकर सड़क पर डांस करने पर 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज, वीडियो वायरल

#DELHI #INDIA : राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में शराब पीकर सड़क पर डांस करना छह लोगों को महंगा पड़ गया। इस घट’ना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आ’रोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर कुछ लोग शराब पीकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से फैल गया


पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने तुरंत इसकी जांच करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे सभी छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनके साथ ही पुलिस ने उस मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जहां ये लोग ठहरे हुए थे।

Source: live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading