मुजफ्फरपुर में बच्चों की बिक्री होती है…इसका खुलासा तब हुआ..जब बेचे गए बच्चे को वापस लेने पहुंचे पिता और खरीदार में विवाद हो गया…इस दौरान चाकूबाजी भी हुई…गुस्से में आकर बच्चे के पिता ने खरीददार के परिजन को चाकू मारकर घायल कर दिया…इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी…लेकिन हंगामा होता देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई…हंगामे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों चाकू मारने के आरोप में बच्चे के पिता को पकड़ लिया औऱ बंधक बना दिया…बच्चे का पिता रातभर बंधक बना रहा….सुबह पुलिस फिर मौके पर पहुंची…और बंधक बने बच्चे के पिता को छुड़ाया….मामलासदर थाना इलाके का है..जहां अहियापुर थाना इलाके के संजय महतो,उषा देवी से मोहन राम नाम के शख्स ने बच्चे को खरीदा था..