#BEGUSARAI; बेखौ’फ अप’राधियों ने रं’गदारी के लिए की व्यवसायी के घर फा’यरिंग

#BEGUSARAI #BIHAR #INDIA : बे’खौफ अ’पराधियों ने आठ लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर पर चढ़कर गो’लीबारी की घ’टना को अंजाम दिया। मामला लोहियानगर ओपी के बाघी शांति साह चौक के समीप का है। बादमाशों ने दो राउंड गोली चलाई। एक गोली दुकान के शटर में लगी इससे शटर में छेद हो गया। बादमाशों ने गोलीबारी की घट’ना के तुरंत बाद व्यवसायी को मोबाइल पर फोन कर कहा तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो गई। घ’टना से व्यवसायी व उनके परिजन द’हशत में हैं।

बताया जाता है कि गल्ला व्यवसायी कन्हैया कुमार से बदमाश ने दो महीने पहले आठ लाख रुपए रंगदारी मांगी थी। रंग’दारी देने में असमर्थता जताने पर बादमाशों घर पर चढ़ शनिवार की सुबह गोलीबारी की। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष एके झा, लोहियानगर ओपीध्यक्ष रामप्रताप पासवान ने घ’टनास्थल पहुंच मामले की पड़ताल की।उन्होंने एक राउंड गोली चलने की बात कहीं। मौके से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी बहुत जल्द पुलिस गि’रफ्त में होंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.