अब #NASA और #UAE ने भी माना #ISRO का लोहा, देखें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसरो के अतंरिक्ष मिशन चंद्रयान 2 की सराहना की है। नासा की जारी बयान में कहा कि अंतरिक्ष मिशन कठिन होते है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उनके चंद्रयान 2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है और हम आपके साथ अपने सौर मंडल के बारे जानने के लिए भविष्य के अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्पेस एजेंसी की ओर से कहा गया कि चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने पर हम अपनी ओर से इसरो का पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही भारत के इस कदम ने साबित किया है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत बड़ी भूमिका निभाएगा और नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading