#Muzaffarpur #Bihar राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न विभागों द्वारा अनेको गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस क्रम में आज कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय मुशहरी में पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। स्वयं जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष उक्त विद्यालय में पहुंचे और आयोजित कार्यक्रमो में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।


डीएम ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाने की शपथ भी दिलाई। हस्ताक्षर अभियान भी चलाये गए साथ ही पोषण विषय पर परिचर्चा भी की गई। सभी गतिविधियों में जिलाधिकारी ने स्वयं भाग लिया। पौष्टिक भोजन/आहार के महत्व के बारे में जिलाधिकारी ने न केवल जानकारी दी बल्कि खुद भी उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन भी किया। डीएम की उपस्थिति ने छात्राओं के उत्साह को दुगना कर दिया। कस्तूरबा गांधी में अध्ययनरत छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा एनीमिया, डायरिया, साफ-सफाई जैसी आधारभूत बातो की जानकारी दी गई।


उन्होंने बच्चो को हाथ धोने के सभी स्टेज के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पौष्टिक भोजन और आहार के महत्ता के बारे में छात्राओं को जानकारी दी साथ ही पोषण के बारे में अपने महत्वपूर्ण विचारों को भी रखा जिसे छात्राओं ने बड़े ही गंभीरता के साथ उनकी बातों को सुना। वही बाल संरक्षण पदाधिकारी उदय कुमार झा द्वारा भी छात्राओं को संबोधित किया गया एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

डॉ प्रीति शिल्पा द्वारा किशोरियों को Menstrual Hygiene के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हमे कुपोषण को दूर भगाना होगा। हर व्यक्ति और हर संस्थान इसमे अपनी भूमिका सुनिश्चित करे ताकि इसे जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।





