देशभर में गणपति बप्पा (Lord Ganesha) की धूम है. चारों तरफ एक से बढ़कर एक पंडाल सजाए गए हैं. ऐसे में जहां एक तरफ लोगों की आस्था देखने को मिल रही है, वहीं दरभंगा (Darbhanga) से आस्था के नाम पर गणपति पंडाल में अ’श्लील डांस कार्यक्रम की खबर सामने आ रही है. पूजा के नाम पर यहां रात भर अ’श्लील डांस हुआ जिसका वीडियो (Video) काफी वायरल हो रहा है.दरभंगा के विरौल थाना क्षेत्र के सनफ्लावर एकता संघ मंदिर घाट में 25 वर्षों से गणेश पूजा के अवसर पर बड़े बड़े पंडाल लगा कर पूजा की जाती है.

इस पूजा में भाग लेने के लिए इलाके के दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन हाल ही में यहां हुआ अ’श्लील डांस पूरे इला’कों में चर्चा का विषय बना हुआ है. बार बालाओं के इस अ’श्लील डांस की वजह से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां चंदे के नाम पर लिए गए रुपयों को इस तरह बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से देश भर में समाज की बद’नामी हो रही है.वहीं पूजन कमेटी ने इस मा’मले से पल्ला झा’ड़ते हुए कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के लिए कमेटी से कोई भी स्वीकृति नहीं ली गई थी. कुछ अराजक तत्वों ने कमेटी को बदनाम करने के लिए इस प्रकार की हरकत की है. साथ ही कमेटी के सदस्यों का कहना है कि वीडियो में नज़र आ रहे लोगों को चिन्हित कर के उचित का’र्रवाई की जाएगी.




