DGP गुप्तेश्वर पांडेय- ‘सेहत इंसान की सबसे बड़ी पूंजी, इसे बर्बाद न होने दें ‘

डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि सेहत इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है, इसे ब’र्बाद न होने दें। हम सेहतमंद रहेंगे तभी जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि लोग न’शे से दूर रहें और सेहत पर ध्यान दें। बीएमपी-5 में आयोजित हिन्दुस्तान डबलॉथन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग सेहत के प्रति सजग होते हैं। उन्होंने कहा कि आलस और न’शा इंसान को बर्बा’द कर देता है। इसलिए जरूरी है कि न’शे से हर कोई दूर रहे।

न’शे का सेवन न सिर्फ इंसान की सेहत को ख’राब कराता बल्कि इससे गंभीर बी’मारियां भी होती हैं। अच्छे और बुरे के बीच फर्क करने की इंसान की शक्ति भी खत्म हो जाती है। अ’पराध का सीधा ताल्लुक न’शे से है। न’शे से दूर रहकर और खेलकूद में भाग लेकर हम अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। युवाओं को खासकर शारीरिक मेहनत करनी चाहिए। डीजीपी ने कहा कि बिहार में पूर्ण श’राबबंदी से माहौल पूरी तरह बदल गया है। समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस संकल्प को पूरा करने में बिहार पुलिस भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। श’राबबंदी के बाद राज्य सरकार पूर्ण न’शाबं’दी की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि श’राबबं’दी को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहें। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बीएमपी मेन गेट पर झंडी दिखाकर हिन्दुस्तान डबलॉथन के तहत साइकिल रैली और दौड़ की शुरुआत की। इस दौरा’न वह प्रतिगागियों से घुल-मिल गए। प्रतिभागियों का हौसला ब’ढ़ाते हुए उन्होंने खुद भी कुछ दूर तक दौड़ लगाई। बड़ी तादाद में लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और हाथ मिलाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading