#PATNA : #NOU के कुलपति पद के लिए आवेदन 25 तक

#PATNA #BIHAR #INDIA : नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) पटना के कुलपति के रिक्त पद के लिए राजभवन में आवेदन आने लगे हैं। राजभवन सचिवालय ने इस पद के योग्य उम्मीदवारों से 25 सितम्बर की संध्या 6 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया है। उसके बाद राजभवन को प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

राजभवन के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक एनओयू में कुलपति पद पर नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी। आवेदक को एकेडमिशियन होना चाहिए और उन्हें कुलपति के समक्षक पद पर दस वर्षों का अनुभव होना चाहिए। अकादमिक, प्रशासनिक और शोध के क्षेत्र में भी पद के वांछित योग्यता जरूरी है। आवेदन राजभवन के वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाना है। नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत 3 से 5 सदस्यीय सर्च कमेटी कुलपति के चयन के लिए राजभवन द्वारा गठित की जाएगी। सर्च कमेटी आवेदकों की योग्यता की परख के बाद अपनी अनुशंसा करेगी।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading