#Supaul #Bihar तम्बाकू नियंत्रण कानून (कोटपा) को प्र’भावी बनाने और इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने को ले जिला प्रशासन काफी सजग दिख रही है। जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने कोटपा को प्रभावी बनाने के लिए छापामा’री दल का गठन किए हैं। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को इस पर अ’मल करने, सार्वजनिक स्थानों पर ध्रु’मपान करने वालों के वि’रुद्ध का’र्रवाई व जु’र्माना करने के निर्देश भी दिये हैं।


जिस आलोक में जिलाधिकारी सुपौल के निर्देशानुसार गठित छापामा’री दल द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडल के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर ध्रु’मपान व त’म्बाकू सेवन करते पाये जाने वाले लोगों से अधिनियम के तहत जु’र्माना वसूला गया।


छापामा’री दल का नेतृत्व कर रहे पिपरा सीओ राजीव कुमार ने बताया कि कोटपा को प्र’भावी बनाने के लिए उन्होंने सरकारी कार्यालयों,बैंकों, अस्पताल आदि जगहों पर छापामा’री कर कुल ग्यारह लोगों को ध्रू’मपान करते प’कड़ा गया जिससे जु’र्माना के रूप में सभी ग्यारह लोगों से कुल 22 सौ रुपये का चालान का’टा गया.





