
बताया गया है कि वैशाली के रहने वाले रणधीर कुमार की अब से पांच साल पूर्व ही हो गई थी। उसके नाम से गांधी मैदान थाना क्षेत्र के फ्रेजर रोड स्थित आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल लाइफ इंश्यारेंश कंपनी एवं दो अन्य बीमा कंपनियों से करीब 85 लाख का बीमा जून एवं जुलाई 2014 में एजेट कृष्णचंद सिंह द्वारा कराया गया। सभी में मृ’तक के पिता राजेंद्र राय को नामिनी बना दिया गया। आईसीआईसीआई प्रुडेंसियल लाइफ इंश्योरेंश कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार के मुताबिक उनकी कंपनी से 30 लाख का बीमा 26 जुलाई 2014 को कराया गया था। वहीं श्री रामलाइफ व एचडीएफसी से कुल 50 लाख का बीमा कराया गया। बीमा होने के बाद मृ’तक के पिता की ओर से कई किश्त भी जमा की गई।



Source : live hindustan