#UP : गाड़ी के कागज ना होने पर पुलिस ने दिखाई गुं’डा-गा’र्दी, #VIRAL_VIDEO

#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में हेलमेट नहीं लगाने और गाड़ी के कागज ना होने पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सिपाही बाइक चलाने वाले को ला’त-घू’सों से बेर’हमी से पी’ट रहे हैं. अपने चाचा के साथ होते मा:रपीट को देखकर उनका मासूम भतीजा वहां खड़ा होकर रोता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों का फिर भी दिल नहीं पसीजा.

इस दौरान रिंकू पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर उसे माफ करने के लिए कहता रहा लेकिन चौकी इंचार्ज ने उसकी एक ना सुनी. बाद में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह ने आ’रोपी दोनों पुलिसकर्मियों को नि’लंबित कर दिया. साथ ही इसकी जांच के भी आदेश जारी किए हैं.


बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाने के सकारपार पुलिस चौकी पर तैनात एसआई देवेंद्र मिश्रा और उनके सहयोगी मुख्य आरक्षी महेंद्र प्रसाद ने एक व्यक्ति को जमकर पीट दिया. बताया जा रहा है कि उसकी सिर्फ इतनी गलती थी कि वो बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चला रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading