MUZAFFARPUR : एनआरआई के घर डकै’ती, 3 घंटे तक डकै’त म’चाते रहे तां’डव

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : एक दर्जन बेख़ौ’फ़ अप’राधियों ने जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सर सैयद कॉलोनी स्थित एक एनआरआई के अर्धनिर्मित मकान पर धा’वा बोलते हुए लाखों रुपये की संपत्ति लू’ट ली. घटना गुरुवार देर रात्रि 12:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पुलिस मौके पर पहुँच कर पी’ड़ित से जानकारी हासिल कर जां’च पड़ताल कर रही है. गृहस्वामिनी द्वारा एक अप’राधी की पहचान कर ली गई है. वहीं डकै’तों द्वारा गृहस्वामिनी के साथ दुर्व्य’वहार और गल’त हरकत करने की भी बात कही जा रही है. हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

जानकारी के अनुसार सर सैयद कॉलोनी में नीलोफर परवीन अपने तीन बच्चों के साथ अर्धनिर्मित मकान में रहती हैं. उनके पति सऊदी अरब में कार्यरत हैं. गुरुवार देर रात्रि 12:30 बजे दो अपरा’धी पि’स्टल और चाकू लेकर सीढ़ी घर के रास्ते प्रवेश कर गए और गृहस्वामिनी नीलोफर परवीन के बच्चों के गले पर चा’कू रख घर का गेट खोलने को कहा. घर के गैरेज की ओर का द्वार खोलते घर में 10 अप’राधी प्रवेश कर गए. लगभग तीन घंटों तक डकै’तों ने जमकर तां’डव म’चाया और पि’स्टल और चा’कू का भ’य दिखा कर अलमीरा में  रखे घर खर्च के साढ़े चौदह हज़ार रुपये समेत आभूषण लू’ट लिए. इस दौरान डकै’तों ने घर के सभी कमरों की बारी बारी से तला’शी की और सभी कीमती सामान साथ ले गए.

गृहस्वामिनी की बहन नाजनी परवीन ने बताया की अपराधियों ने पिस्तौल के बट से नीलोफर परवीन को बुरी तरह मा’र पी’ट कर बेहो’श कर दिया. उन्होंने बताया की अप’राधी बार-बार यह कह रहे थे की अगर पुलिस या किसी अन्य को घ’टना के बाबत कुछ बताया तो तम्हारे या तुम्हारी बहन के बच्चों की ह’त्या कर देंगे. जाते-जाते अप’राधी यह कह रहे थे की इससे छोड़ कर गल’ती कर रहे हैं, इससे मा’र कर गाछी में टांग दो. तीन घंटों तक तां’डव मचने के बाद सभी डकै’त अहले सुबह 3 बजे घर से निकल गए.

 

गृहस्वामिनी नीलोफर परवीन ने घर में हुई डकै’ती की जान’कारी सऊदी में रहने वाले अपने पति को दी. सऊदी से उन्होंने सुबह इसकी सूचना नाजनी परवीन को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घट’ना की बाबत पी’ड़िता से जानकारी ली. इस दौरान गृहस्वामिनी द्वारा कन्हौली के एक युवक की पहचान करते हुए बताया की दीपक कुमार सहनी नामक एक युवक डकै’तों मे शामिल था, बाकी को वह नहीं पहचानती हैं. गृहस्वामिनी के बया’न के आधार पर अहियापुर पुलिस मामले की छा’नबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading