#UP : बदले की भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है सरकार-अखिलेश यादव

#UP #INDIA : आजम खान पर सरकार बदले की भावना से फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है। हमें हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट पर पूरा भरोसा है। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और न्याय मिलेगा। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चौपट है। युवा रोजगार की आस में भटक रहा है।

यह बातें शुक्रवार को रामपुर जाते समय सीतापुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहीं। लगभग सवा एक बजे हाईवे पर कांशीराम कॉलोनी के सामने सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अखिलेश का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है। डायल 100 देश की सबसे बेहतरीन व्यवस्था थी। वह भी खराब कर दी। डायल 100 अब बेईमानी करने लगी है। बोले-2022 में किसान और नौजवान मिलकर समाजवादियों की सरकार बनाएं। लगभग पंद्रह मिनट रुकने के बाद श्री यादव रामपुर के लिए रवाना हो गए


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.